Songs सुनने पर हमारे दिमाग में किस तरह के ख्याल आने चाहिए?



Listening song

नमस्कार दोस्तों। मैं हूं आपका अपना आकाश और आज हम जानेंगे कि ज्यादातर लड़के गानों को सुनते समय लड़कियों को ही क्यों याद करते हैं? जबकि उन्हें अपने लक्ष्य से ही प्यार करना चाहिए और सिर्फ उसी को याद करना चाहिए।
यह तो सच है कि पूरी दुनिया में और खासकर भारत में ही 85% से ज्यादा songs लड़कियों अर्थात अपनी महबूबाओं की याद में बनाए जाते हैं। जिसमें प्यार- मोहौब्बत तरह के ही गानों का ज्यादा प्रयोग होता है ।

लड़कों पर इसका असर।

Boy thinking

लड़कों पर इसके असर की बात ही जाए तो लगभग 93% से ज्यादा लड़के किसी romantic song को सुनते हैं और मोहित हो जाते हैं। (अरे! गाने से नहीं, गानों को सुनकर लड़कियों की याद में। कुछ भी समझ लेते हो आप। खैर topic पर आते हैं।)

क्योंकि उस समय लड़कों पर जवानी और प्यार का भूत सवार रहता है। उन्हें पहली ही नजर में प्यार भी हो जाता है। वे दिनभर उसी की यादों में खोए रहते हैं, उन्हें सभी चीजों में वही दिखती है और उसी की यादों में गाने सुनते हैं। और कमाल की बात तो यह है कि उस समय हमें लगता है कि वो गाना हूबहू उसी पर बनाया गया है। हम उसमें पूरी तरह से खो जाते हैं, हमें आसपास से कोई मतलब नहीं रहता।
Song

और एक राज की बात बताऊं, यह film industry वाले जानबूझकर ऐसी चीजों बनाते हैं क्योंकि वह जानते हैं कि हमारे देश में आशिकों की कमी नहीं है और वे इस तरह के गानों को सुनना भी बहुत पसंद करते हैं।

(अरे यहां हमारे दर्शक कुछ सोच रहे हैं खासकर लड़के। वो क्या? वो ये कि “क्या लड़कियां दूध की धुली है?"
अरे हां! मैं तो इन्हें भूल ही गया। म्हारी छोरियाँ भी लड़कों से कम हैं के? इनका भी तो इसमें समान भागीदार है।)

अपनी सोच को सही जगह पर केन्द्रित करें।

Goel achievement

मैं अपनी बात करूं तो मैं भी पहले इंटरमीडिएट तक ऐसा ही था। पर मुझे एक मार्गदर्शक मिले जो मेरे बड़े भैया जैसे हैं। उनके संगत में मैंने बहुत ही चीजें सीखीं, जिसे बयान कर पाना मेरे लिए संभव नहीं है। फिर मुझे मेरे असली लक्ष्य के बारे में पता। जो था ‘world travel' करना।  (yeh jawaani hai deewani movie तो देखी ही होगी आपनें?) और उस मंजिल तक पहुंचने के लिए blogging मेरे लिए एक छोटा सा कदम है।

मैं जब भी कोई गाना सुनता हूं, जैस- motivational या romantic तो मुझे सामने सिर्फ मेरा goel ही दिखाई देता है। ऐसा लगता है कि मैं उस सपनें की एक छोटी-सी पर बहुत बड़ी झलक देख रहा हूं। जो मुझमे positive energy भर देती है।
तो मेरा यह सब लिखनें का यही मकसद है कि आप भी अपनें लक्ष्य को पहचाने और उसी से प्यार करें। क्योंकि इसी के माध्यम से आप उन सभी चीजों को हासिल कर पाएंगे जो आप चाहते हैं। अगली बार से जब भी आप किसी भी तरह के गानों को सुने तो सिर्फ अपने लक्ष्य के ही बारे में सोचें और इसी तरह करते-करते कुछ समय बाद आपको सिर्फ सामने अपना लक्ष्य ही दिखाई देगा, न कि कोई लड़की या लड़का।

मुझे उम्मीद है कि आपको यह article पसंद आया होगा। अगर किसी को इससे दुख पहुंचा है तो मैं उससे कहना चाहता हूं कि आप सिर्फ उसी पर ध्यान दीजिए, जहां पर आपकी अन्तर आत्मा गवाही देती है कि यह बात सही है।

Comments