इसे पढ़ने के बाद आपको सभी चीजें नश्वर लगेंगी।

इसे पढ़ने के बाद आपको सभी चीजें नश्वर लगेंगी।



Immortal world

➽ उस रात 10:00 बजे के लगभग जब मैं मोबाइल पर अपना कुछ काम कर रहा था, तब मेरे पापा ने tv पर discovery चैनल लगाया था। जिसपर universe के बारे में कुछ प्रोग्राम दे रहा था और उसमें बताया जा रहा था कि ‘हमारे Milkeyway galexy के सबसे नज़दीक Andromida galaxy है जो लगातार हमारे galaxy की ओर तेजी से आ रहा है। जिसमें हम रहते हैं।

Galaxy collision

और एक दिन ऐसा भी आएगा जब यह दोनों galaxy आपस में टकरा जाएंगी अर्थात इनके black holes आपस में मिल जाएंगे। जब यह सभी चीजें हो रही होंगी तो उस समय earth से आसमान की ओर देखने पर लगेगा कि अंतरिक्ष में बहुत सारे आतिशबाजीयाँ हो रहे हैं। और यह आतिशबाजी कुछ और नहीं बल्कि ग्रहों और सितारों के बीच टक्कर होंगी।
और जब यह सब कुछ हो रहा होगा, तब हमारा सूर्य उस समय अपनी आखरी साँस गिन रहा होगा।
Spaship


तब उस समय मनुष्य अपनी जाति को बचाने के लिए दूसरे planet पर जाने की तैयारी कर रहा होगा। उन सभी चीजों को छोड़कर जो उसने बसाया था। उस समय मनुष्य को वो सभी चीजें नश्वर लगेंगी जिसपर वह कभी अपनी जान छिड़कता था। सभी चीजें उसके लिए मात्र कचरे की तरह होंगी।

➽ ज़रा आप भी उस दिन की कल्पना कीजिए जब मनुष्य अपनें space craft में बैठकर दूसरे planet पर जा रहा होगा, तब उसे उस समय कैसा लग रहा होगा?

Spacecraft

वह जब अपनें earth को space craft से देख रहा होगा, तो वो इन्हीं सब चीजों को सोच रहा होगा कि “जिसे मनुष्य ने इतनी अच्छी तरह से बनाया, वह आज समाप्त होने जा रहा है।" तो उस समय उसे कैसा लग रहा होगा?

“उस समय मैं ही सब चीजों की कल्पना ने डूबा हुआ उस दिन की छवि को अपनें मन में समेटे हुए अफसोस कर रहा था कि हम जिंदगी भर सभी तरह के luxury चीजों के पीछे भागते रहते हैं और एक दिन मृत्युद्वार पर पहुंच जाते हैं उन  सभी चीजों को छोड़कर जो हमनें बसाया था।"

➽ सिकंदर जिसने पूरी दुनिया पर राज किया, वह भी अपनें आखिरी समय में इन्हीं सब चीजों को सोच रहा था। उसने अपने तीन आखिरी ख़्वाहिशों के जरिए दुनिया को बताया कि “जिस इंसान ने दुनिया को फतेह किया, वह भी अपने मृत्यु के बाद इन सभी चीजो को छोड़कर चला गया जो उसने अर्जित किया था।"

⧫ इसी के साथ मैं अपने शब्दों को विराम देता हूं और आपसे गुज़ारिश करूंगा कि इसे एकबार महेसूस ज़रुर करिएगा।

Comments

Post a Comment